दिल्ली - दक्षिण दिल्ली का एक अजोबोगरीब मामला सामने आया है कि आजकल नगर निगम आवारा कुत्तों को पकड़ने पर पशोपेश की हालत में है l माजरा यह है कि नगर निगम के बहुत से पार्षद इन दिनों आवारा कुत्तों से परेशान हैं l पार्षदों का कहना है कि उनके पास रहवासियों द्वारा आवारा कुत्तों के काटने की लगातार शिकायतें आ रही हैं l इस बात को लेकर पार्षदों में भारी रोष देखा जा रहा है और उन्होंने इस मामले पर तत्काल कार्यवाही करने की मांग की है l इस मामले पर एमसीडी का कहना है की जैसे ही हमारे कर्मचारी इन आवारा कुत्तों को पकड़ने जाते है या पकड़ कर ले आते हैं तो उनके पास केंद्रीय मंत्री मेनका गाँधी के कार्यालय या उनके एनजीओ वालों के यहाँ से फोन आ जाता है कि उन कुत्तों को वही छोड़कर आओ जहाँ से पकड़ कर लाये थे l