बड़ोदरा - भारतीय लोकतंत्र में हर समाज को अपनी पहचान और वजूद के साथ बरकरार  रहने का स्वतंत्र अधिकार है l यदि प्रदेश के मुखिया द्वारा किसी समाज को चिल्लर समाज कहा जाए तो विरोध होना लाजमी है l इसी बात के चलते गुजरात के बड़ोदरा में  CM का पुतला दहन किया गया CM रूपाणि के बेतुके बयान ने प्रजापति समाज में आक्रोश भर दिया है l समाज के प्रतिनिधिमंडल ने आज CM का पुतला फूंक कर रोष व्यक्त किया है l जी हां आपको बता दें प्रजापति समाज का प्रतिनिधिमंडल चुनावी टिकट मांगने तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय रूपानी के पास पहुंचा था लेकिन मुख्यमंत्री ने टिकट का आश्वासन देना तो दूर प्रजापति समाज के प्रतिनिधिमंडल को चिल्लर समाज कहकर चलता कर दिया l जानकारी में आया कि अखिल भारतीय प्रजापति समाज CM के  बेरुखी व्यवहार के कारण मोदी सरकार को घेरने की तैयारी में है l अखिल भारतीय प्रजापति समाज  के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया की राजनीतिक रोटी सेकने के लिए सत्ताधारियों के द्वारा हर समाज को कहीं ना कहीं पदासीन किया गया है l ऐसे में प्रजापति समाज द्वारा अधिकार के साथ टिकट की मांग की गई तो इसमें हैरत की बात क्या है टिकट देना तो बात की बात हमें चिल्लर समाज बता कर हमारे आत्म सम्मान को ठेस पहुंचाई गई है l जब तक  मुख्यमंत्री स्वयं  हमारी समाज से  माफी नहीं मांगेगी  तब तक यह लड़ाई एकजुट होकर होकर लड़ी जाएगी l प्रजापति समाज ने नगर के अभिलाषा चौराहे पर CM का पुतला जलाया मौके से पुलिस द्वारा समाज के 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है l