राजगढ़ / खिलचीपुर : - राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के आदेशानुसार खिलचीपुर विकास खण्ड स्तर पर शिक्षक शिक्षिकाओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम खिलचीपुर बी.आर. सी. में दिनांक 13/11/2017 से 18/11/2017 तक संचालित किया जावेगा , शिक्षक एवं शिक्षिकाओ का यह प्रशिक्षण कक्षा 1 व कक्षा 2 के लिए NCRT के पाठ्यक्रमानुसार किया जा रहा है पूरे खिलचीपुर विकास खण्ड के अंतर्गत आने वाले समस्त संकुल केंद्रों के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं इस प्रशिक्षण में सम्मलित है यह प्रशिक्षण मुख्य तौर पर उन शिक्षक शिक्षिकाओ के लिए है जो विद्यालय में कक्षा 1 व कक्षा 2 को पढ़ाते है ,यह प्रशिक्षण लर्निंग आउट कम्स अंतर्गत चार चरणों मे आयोजित किया जा रहा है जिसमे 333 प्राथमिक शालाओ के शिक्षक एवं शिक्षिकाओ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है प्रशिक्षण में छात्र छात्राओं के शिक्षा स्तर को बढ़ाने हेतु शिक्षक एवं शिक्षिकाओ को प्रशिक्षित किया जा रहा है ,जिससे समस्त शिक्षक व शिक्षिकाएं अपने अपने विद्यालयों में जाकर छात्र छात्राओं को पढ़ाने के लिए लर्निंग आउट कम्स अंतर्गत लिए गए प्रशिक्षण के अनुसार शिक्षा प्रदान करेंगे जिससे कक्षा 1 व कक्षा 2 के छात्र छात्राओं का शिक्षा स्तर का विकास होगा एवं छात्र छात्राओं NCRT के पाठ्य क्रमानुसार शिक्षा को ग्रहण करेंगे ,शिक्षक एवं शिक्षिकाओ के प्रशिक्षण में विकासखंड समन्वयक गोपाल विजयवर्गीय ,विकासखंड अकादमिक समन्वयक आर.पी.लववंशी, के निर्देशन में बी.आर.सी.खिलचीपुर में संचालित हो रहा है जिसके मास्टर ट्रेनर जो शिक्षक एवं शिक्षिकाओ को प्रशिक्षण दे रहे है ,शेलेन्द्र शर्मा,लाल सिंह परिहार,गिरिराज मण्डलोई,तूफान सिंह पँवार द्वारा विकास खण्ड अंतर्गत संचालित प्रशिक्षण में कक्षा 1 व कक्षा 2 के शिक्षक एवं शिक्षिकाओ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां जिससे छात्र छात्राए जल्दी ही सिख सके प्रदान की जा रही है । इनका कहना : - शिक्षक एवं शिक्षिकाओ को जो प्रशिक्षण दिया जा रहा है वह गुणवत्ता पूर्ण प्रशिक्षण है जिससे शिक्षक एवं शिक्षिकाएं अपने अपने विद्यालय मे बच्चो को पढ़ाने के लिए उपयोग में लाएगें,जिसके द्वारा छात्र एवं छात्राओ को सीखने में आसानी होगी ,प्रशिक्षण में विभिन्न गतिविधियों को ध्यान में रखते हुवे शिक्षक एवं शिक्षिकाओ को लर्निंग आउट कम्स अंतर्गत प्रशिक्षण दिया जा रहा है ,यह प्रशिक्षण चार चरणों मे संचालित किया जा रहा है ,जिसमे 333 प्राथमिक शालाओ के शिक्षक एवं शिक्षिकाओ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है प्रशिक्षण प्रभारी नौशाद अली खिलचीपुर
खिलचीपुर शिक्षक शिक्षिकाओं का प्रशिक्षण बी आर सी खिलचीपुर में हो रहा संचालित