जयपुर - पद्मावती मामला दिनो दिन गर्माता जा रहा है l राजपूतों के साथ अन्य समाज के लोग भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं l इसी बीच सूफी संत हजरत ख्वाजा हसन चिस्ती के वंशज एवं दरगाह के आध्यात्मिक प्रमुख दीवान सैयद जैनुल आबेदीन अली खान ने आह्वान किया है कि पद्मावती के मामले में मुसलमान अब राजपूतों का खुलकर साथ दें l उन्होंने बॉलीवुड पर निशाना साधते हुए कहा की यह लोग आज राजपूतों की भावनाओं से खेल रहे हैं कल मुसलमानों की भावनाओं से खेलेंगे इसलिए इनका मिलकर विरोध करना चाहिए l उन्होंने कहा कि राजपूतों का इतिहास गौरवशाली रहा है l इतिहास के साथ छेड़छाड़ बर्दास्त नहीं की जाएगी l