शाहपुर - वाहन क्रमांक एम पी ०४ जी ए ७९२५ सफ़ेद रंग की महिंद्रा बुलेरो गाड़ी से गोवंश की तस्करी की जा रही थी l तस्करी में शामिल शहीद खान पिता शेर खान एवं परवेज खान पिता शौकत खान निवासी अब्बास नगर झुग्गी बस्ती भोपाल को १५ नवम्वर के तडके ५ बजे के दरमियान शाहपुर पुलिस ने रंगे हाथों ६ बछड़े और २ गायों के साथ धर दबोचा है l थाना प्रभारी राजेंद्र धुर्वे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक गोवंश तस्कर शहीद और परवेज द्वारा पुलिस पूछताछ में बताया गया कि गोवंश का परिवहन कर अमरावती कत्लखाने ले जाया जा रहा था l लेकिन पुलिस की मुस्तेदी के चलते रस्ते में ही आरोपियों को काफी मशक्कत के बाद पकड़ा गया है l मौके पर पुलिस बल द्वारा बुलेरो गाड़ी को रोकने के बाद पता चला कि गाड़ी के हुड पर टीन के खाली पीपे रखे गए थे और गाड़ी में गोवंश को निर्ममता के साथ जबरन ठूसकर भरा गया था l  प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुलेरो गाड़ी के आगे एक गाड़ी और चल रही थी जो पीछे वाली गाड़ी को सिग्नल देते हुए लाइन क्लीयर होने का इशारा करती थी l फिलहाल सिग्नल देने वाली गाड़ी के आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं l जब्त वाहन एम पी ०४ जी ए ७९२५ के रजिस्ट्रेशन की पड़ताल करने पर वाहन मालिक लियाकत अली निवासी मकान नंबर ३३ एश्वाग स्टेडियम के पास अहमद अली कॉलोनी भोपाल का खुलासा हुआ है l पकडे गए आरोपी गोवंश तस्करों से यदि पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ की जाती तो निश्चित रूप से गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों का भी खुलासा होता l फिलहाल मामले में संलिप्त वाहन की जब्ती कर राजसात की कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक एवं जिला कलेक्टर बैतूल को अवगत कराया गया है l शाहपुर पुलिस द्वारा पकडे गए दोनों आरोपियों को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत जिला न्यायालय बैतूल पेश कर दिया गया है l गौरतलब है कि पुलिस द्वारा न्यायालय से आरोपियों की पुलिस रिमांड मांगी गई थी परन्तु न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में भेजते हुए पुलिस रिमांड को ख़ारिज कर दिया गया l