शुजालपुर - टिटवास निवासी देवीसिंह पिता रतनसिंह राजपूत ने पुलिस को बताया कि उनके बड़े भाई शिवनारायण राजपूत उम्र 44 दिनांक 13 नवम्बर सोमवार शाम 5 बजे शुजालपुर स्थित न्यायालय में गाव से न्यायालीन कार्य के लिए आया हुआ था जो अज्ञात कारणों के चलते गाव नही पहुच पाया है जिससे वह और उनके परिजन काफी सहमे हुए हैं जिसको लेकर देवसिंह ने अपने करीबी रिस्तेदारो व मिलनसार व्यक्तियो से सम्पर्क किया लेकिन बड़े भाई शिवनारायण का आज दिनाक तक पता नही चल पाया है जिसकी सूचना पुलिस को शनिवार दोपहर 2 बजे दी पुलिस ने सूचना पर गुमशुदगी में प्रकरण पंजीबद्ध कर जाच में लिया । देवीसिंह राजपूत ने पुलिस को यह भी बताया कि उनका बड़ा भाई घर से सोमवार को जर्रूतमन्द दस्तावेज भी साथ ले गए हैं जिनमे भु पुस्तिका ,आधार कार्ड, बैंक पासबुक सहित अन्य कागजात शामिल है को लेकर गया था। उक्त व्यक्ति जहा भी आप लोगो को दिखे तो जिसकी सूचना शुजालपुर पुलिस थाने पर दे या फिर देवीसिंह राजपूत निवासी टिटवास को देवे सम्पर्क करें 9669132835