उमरिया | उमरिया जिले के पाली ब्लाक का निरीक्षण शुक्रवार को प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने उपरांत संभागायुक्त ने शानिवार को निरीक्षण को आगे  बढ़ाते हुए सुबह 10 बजे सबसे पहले पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया जहां पर सबसे पहले दवाई वितरण कक्ष में जाकर दवाइयों को निरीक्षण कर लोगो को दी जाने वाली दवाइयों का स्टॉक एवं वितरण रजिस्टर मांगा जिसके जवाब में वहां उपस्थित फार्मशिष्ट कोई जवाब नही दे पाए।इसकी जानकारी जब संभागायुक्त ने बी एम ओ व्ही के जैन से पूछा तो उनका कहना था की इसका रिकार्ड हम एन आर सी में कम्प्यूटर में दर्ज कराते है जिसका जवाब सुनकर संभागायुक्त काफी नाराज हुए एवं  बी एम ओ को फटकार लगाते हुए कहा ये सब गलत है ऐसा नही चलेगा और वहां पर रखे रजिस्टर को अपने पास रखते हुए कहा की ये रजिस्टर लेकर चलो मैं वहां मिलान करता हु मैं समझ गया की यह कैसा चल रहा है ।इसके पश्चात एक्सरे रूम का निरीक्षण करते हुए ऑपरेशन रूम का निरीक्षण किया इसके बाद स्वास्थ केंद्र में स्थित रसोई में जाकर खाने सहित गर्भवती महिलाओं को दिए जाने वाले धूड़ी के लड्डू की गुडवत्ता को देखते हुए कहा की यह लड्डू गर्भवती महिलाओं के लिए बहोत लाभकारी होता है इसमें गुणवत्ता में कोई कमी न करे। आगे बढ़ते हुए वार्ड में भर्ती मरीज़ों से मुलाकात कर उपचार सहित खाने पीने के बारे में जानकारी ली।इसी दौरान सभी वार्डो में बी एम ओ एवं सभी डॉक्टरों के नंबर दीवारों पर अंकित कराने निर्देश दिए ताकी भर्ती मरीज़ों को जब कोई भी समस्या हो तो डायरेक्ट आपसे संपर्क कर सके।स्वस्थ केंद्र के निरीक्षण उपरांत संभागायुक्त एन आर सी पहुचे जहां पर उन्होंने सबसे पहले स्वास्थ्य केंद्र से लाये दवाई स्टॉक पंजी का मिलान वहां कंप्यूटर आपरेटर को दिखाने कहा तो पहले तो आपरेटर ने कहा सर वो नेटवर्क की कमी की वजह से साईड ओपन नही हो पा रही जिसका जवाब सुनकर संभागायुक्त बीएमओ को बोले की अब तो ढेर सारी नेट सुविधाए है जिओ से चालाए पैसे की तो कमी आपके पास है नही।इसका मतलब तो ये हुआ की जब भी कोई जानकारी न हो तो ये बहाना बना दो की नेटवर्क नही है।हालाकी फिर आपरेटर ने कहा की सर साइड ओपन हो गई है लेकिन संतुष्ट जानकारी नही दे पाए।आगे बढ़ते हुए संभागायुक्त ने एन आर सी का निरीक्षण किया वह भर्ती माताओ और शिशुओं का हाल चाल पूछते हुए उनको दिए जाने वाले डाइट के बारे में   और उनके डिस्चार्ज पश्चात मिलने वाले पैसे के बारे में जानकारी ली और उसके बाद सी एच् एम ओ को फटकार लगाते हुए बोला की आपकी व्यवस्था बिल्कुल भी ठीक नही है मैं यहां आधे घण्टे में आकर सब समझ गया की यहां क्या चल रहा है अगर आप हफ्ते या 15 दिन में एक बार भी अपना चेम्बर छोड़कर जिले का अपने विभाग का दौरा कर ले तो यहां हो रही अव्यवस्थाओ की समस्या ही न हो।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने के बाद वार्ड नंबर 12 स्थित आंगनवाड़ी का निरीक्षण किया हॉलकी वह सब व्यवस्थित दिखा।जिसके बाद संभागायुक्त ने गिंजरी स्थित बालिका छात्रावास राष्ट्र शिक्षा केन्द्र एवं कन्या शिक्षा परिसर का निरीक्षण किया जहां बालिका छात्रावास के गद्दों को बदलने अपर आयुक्त अमर राय सिन्हा को आदेश दिए एवं बच्चो को कप्यूटर प्रशिक्षण के बारे में पूछा तो वहां की वार्डन अर्चना मरावी ने बताया की 2 कप्यूटर है जिनके माध्य्म से बच्चो को कप्यूटर की शिक्षा दी जाती है जिस पर संभागायुक्त ने बच्चो की संख्या को देखते हुए कम से कम 10 कप्यूटर की अनिवरता होनी चाहिए उसके लिए भी सहायक आयुक्त को निर्देशित किया।वहां से चलने के पश्चात रास्ते मे स्थित कौशल विकास केंद्र में भी निरीक्षण किया जहां किसी का कोई अता पता नही चला जिसके संबंध में एस डी एम पार्थ जायसवाल को देखने हेतु आदेशित किया,संभागायुक्त अपने दौरे के पश्चात मंगठार रेस्ट हाउस में भोजन करने के बाद ग्रमीण इलाको के निरीक्षण हेतु रवाना हुए।सभागयुक्त के निरीक्षण दौरे के दौरान चिन्हित जगहों पर निरीक्षण हेतु ले जाया गया जहां पहले से ही चाक चौबंद किये गए थे यदि उन जगहों को छोड़ कर कही और निरीक्षण किया जाता तो अवश्य ही हकीकत कुछ और ही होती वही लोगो का कहना था की यदि यह निरीक्षण औचक होता तो जहा जहा संभागायुक्त आज गए थे वहां भी कुछ और ही नजारा होता।
ये रहे शामिल
उमरिया जिले के जिलाधीश माल सिंह भायडिया, सी एच् एम ओ डॉ उमेश नामदेव,पाली एस डी एम पार्थ जायसवाल,तहसीलदार रामबाबू देवांगन, नायब तसीलदार सिद्धार्थ गौतम,सी ई ओ प्रिया मरावी,आदिवासी विभाग अपर आयुक्त अमर राय सिन्हा,पाली सी एम ओ माहेश्वरी पटले,बी ई ओ राणा प्रताप सिंह,रेंजर वति मरावी,बी एम ओ व्ही के जैन,डॉ सराफ,बी आर सी समन्यवयक ओ पी गौतम,पशु विभाग से उप संचालक डॉ के सी मिश्रा,डॉ डी पी द्विवेदी एवं सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे