लखनऊ - शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा है कि अयोध्या में मस्जिद की जगह राम मंदिर कोई भी मुसलमान बर्दास्त नहीं करेगा l बोर्ड के संस्थापक मौलाना कुम्मी ने कहा कि पूरी मुस्लिम कौम को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और कोर्ट के फैसले का इंतज़ार करना चाहिए l उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को चाहिए की वसीम रिजवी जैसे भ्रष्ट चेयरमैन को हटाकर किसी इमानदार को चेयरमैन बनाये l उन्होंने वसीम रिजवी पर हमला बोलते हुए कहा कि वसीम रिजवी नेता बनकर साधू संतो के साथ बैठकर मध्यस्ता का ढोंग कर रहे हैं l रिजवी पूरी शिया कौम को बदनाम कर रहे हैं l