बलिया - गंगा किनारे अवैध लाल बालू और मुरम के परिवहन एवं भण्डारण पर प्रशासन ने सख्ती रुख अपना लिया है l जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम ने बताया कि जो व्यापरी रायल्टी जमा करते हैं और नियम अनुसार काम कर रहे हैं उनको कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी l केवल अवैध रूप से लाल बालू एवं मुरम का परिवहन एवं भण्डारण पर सख्ती की जा रही है और दोषियों को बख्सा नहीं जायेगा l इसके लिए बाकायदा टास्क फ़ोर्स गठित करके कार्यवाही की जाएगी l
बलिया - अवैध लाल बालू एवं मुरम के परिवहन पर सख्त हुआ प्रशासन