भोपाल - राजपूत समाज द्वारा किये जा रहे फिल्म पद्मावती के राष्ट्र व्यापी विरोध प्रदर्शनों के चलते आज मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने पद्मावती फिल्म के प्रदर्शन पर बेन लगा दिया है l होशंगाबाद से भी राजपूत करणी सेना एवं अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री से मिलकर फिल्म पद्मावती के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया था l राजपूत करणी सेना के संभागीय प्रभारी श्री उमेश सिंह ठाकुर और अध्यक्ष श्री जीतेन्द्र सिंह राठोड़ ने कहा है कि वह ह्रदय से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं राजपूत समाज का समर्थन करने वाले अन्य सामाजिक संगठनों सहित समस्त हिन्दू समाज का आभार व्यक्त करते है एवं सभी को बधाई देते हैं l
भोपाल - मध्यप्रदेश में पद्मावती फिल्म पर लगा बेन, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने की घोषणा