बाबई – होशंगाबाद के बाबई से एक खबर आ रही है कि शाम को करीब ७ बजे एक खाद-बीज व्यापारी को गोली मार दी गई है l खबरों के अनुसार खाद-बीज व्यापारी विजय शंकर रघुवंशी अपनी दूकान बंद करके घर जा रहे थे l तभी वहां पल्सर बाइक पर आये दो नकाबपोशों ने व्यापारी पर गोलियां बरसाई l घटना को अंजाम देकर बाइक सवार वहां से फरार हो गए l
घटना के बाद घायल व्यापारी को बाबई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया l वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें होशंगाबाद नर्मदा हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया l पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है l