तिरुवनंतपुरम - केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शुक्रवार को पलक्कड़ स्थित एक स्कूल के खिलाफ कार्यवाही के आदेश दे दिए हैं । दरअसल, स्कूल द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अनुमति देने पर हेडमास्टर और प्रबंधक के खिलाफमुख्यमंत्री ने कार्रवाई का यह आदेश दिया है l
राज्य सरकार की वित्तीय मदद से संचालित स्कूल से सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित करने की उम्मीद की गई थी। यह भी बताया गया था कि 15 अगस्त के समारोह में कोई राजनीतिक शख्सियत भाग नहीं ले सकती है l मुख्यमंत्री विजयन के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष कुम्मानेम राजशेखरन ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि वह इस मामले से कानूनी तौर पर निपटेंगे।