शिमला - कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के हिमाचल विधानसभा चुनाव में हार पर मंथन के लिए राजीव भवन शिमला पहुंचने से पहले खासा हंगामा हो गया । डलहौजी से कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री और आशा कुमारी ने गुस्से में आकर पार्टी कार्यालय के गेट पर एक महिला आरक्षक को थप्पड़ मार दिया।महिला आरक्षक ने भी उनपर हाथ उठा दिया । इस बात को लेकर खूब हंगामा हो गया ।
विधायक का आरोप है कि पहचान बताने के बाद भी महिला आरक्षक ने उन्हें राहुल गांधी की बैठक में जाने से रोका। उन्हें और अन्य महिला कार्यकर्ताओं को धक्का दिया और अपशब्द कहे ।राहुल गांधी ने बैठक में इस मामले पर विधायक आशा कुमारी को फटकार लगाई है ।आशा कुमारी ने बैठक में राहुल के सामने माफी मांगने के अलावा मीडिया में भी अपने व्यवहार पर खेद जताया । महिला कांस्टेबल ने विधायक के खिलाफ सदर थाना में एफआईआर दर्ज करवा दी है ।