नई दिल्ली - भारत समेत पूरी दुनिया में हलचल मचाने वाली वर्चुअल करेंसी बिटक्वाइन पर पहली बार वित्त मंत्रालय ने चेतावनी जारी की है l वित्त मंत्रालय ने कहा है कि बिटक्वाइन एक फर्जी स्कीम है जिसका हाल आने वाले समय में चिटफंड कम्पनियों जैंसा हो सकता है l इसलिए निवेशक इससे दूर रहें l सरकार ने निवेशकों के लिए खतरा बताते हुए कहा कि बिटक्वाइन में निवेश किये गए धन का उपयोग टेरर फंडिंग, स्मगलिंग और मनी लांड्रिंग जैसे गैर कानूनी कामों में हो सकता है l
सरकार ने कहा है कि हमने किसी को भी बिटक्वाइन में व्यापार करने का लायसेंस नहीं दिया है l अगर कोई इस नाम पर व्यापार कर रहा है तो वह गैर कानूनी है l इस चेतावनी के बाद भी अगर निवेशक बिटक्वाइन में निवेश करते हैं तो वह खुद के जोखिम पर होगा l इसमें किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी होने पर सरकार कोई मदद नहीं करेगी l