होशंगाबाद – स्टेट हाईवे पर बाबई और सेमरी हरचंद के बीच राजपूत ढावे के पास एक मैजिक वाहन और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत होने की खबर आ रही है l जानकारी के अनुसार इटारसी निवासी संजय उर्फ़ टीटू की इस हादसे में मौत हो गयी है l मैजिक लोडिंग वाहन ने जिसका नंबर एमपी ०५ जी ७७७१ है बाइक को टक्कर मारी जिससे यह दुर्घटना घटी है l घटना के बाद मैजिक वाहन के ड्रायवर और क्लीनर वाहन छोड़कर फरार हो गए हैं l बाबई पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है और मैजिक वाहन को जब्त कर लिया है l
होशंगाबाद- स्टेट हाईवे पर मैजिक और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत