अकोदिया – अफगानिस्तान के राजदूत युत मोहम्मद अब्दाली ५ दिवसीय निजी यात्रा पर भारत पहुंचे l यात्रा के दौरान वह अपने रिश्तेदारों से मिलने अकोदिया नगर पंचायत के फूलन गाँव में पहुंचे l जहाँ ग्रामीणों ने उनका फूल मालाओं और गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया l इस अवसर पर आल इंडिया पखतून जरगहे हिंदी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सईद लाला के नेतृत्व में अफगानी राजदूत के सम्मान में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया l स्वागत समारोह में अफगानी राजदूत अब्दाली ने भी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और अफगानिस्तान का रिश्ता बहुत पुराना है l दोनों देशों के लोगों में भाईचारा है जिसे और आगे ले जाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं l और कामना करते हैं कि यह अच्छे सम्बन्ध भविष्य में भी कायम रहेंगे l
अकोदिया- निजी यात्रा पर आये अफगानिस्तान के राजदूत का अकोदिया नगर में हुआ भव्य स्वागत