उमरिया। छात्रावासों छात्र के सहयोग से बाहरी युवक किसी दूसरी छात्रा को लाकर रंगरेलियां मनाने का मामला प्रकाश में आया है बताया जाता है कि इस मामले का खुलासा तब हो सका जब छात्रावास के ही कुछ छात्रों ने इसका विरोध किया और इसकी शिकायत लिखित रूप से अपने अधीक्षक से कर दी। बताया जाता है कि अतिसंवेदनशील इस मामले की जानकारी मिलते ही संबंधित अधीक्षकों ने लिखित रूप से इसकी जानकारी अपने अधिकारी प्रभारी सहायक आयु्रक्त जेपी सरवटे को दी है और कार्यवाही करने मार्गदर्शन लिया है।
ये है मामला
गत माह शुक्रवार को मुख्यालय स्थित उत्कृष्ट छात्रावास में किसी बाहरी युवक ने अध्ययनरत छात्रा को लाया और काफी देर तक छात्रावास के कमरे में रहा बताया जाता है कि इस बीच उक्त युवक ने कमरे को अंदर से बंद कर शराब आदि भी पी रहा था इस बीच कुछ छात्रावासी युवकों ने इसका विरोध किया तब जाकर मामला प्रकाश में आया। बताया यह भी जाता हेै कि मामले का खुलासा होने के बाद युवक कई छात्रों को इस मामले की जानकारी देने पर रैकी कर धमकी भी दे रहा है। अधीक्षकों ने इस मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी है।
अधीक्षकों ने बताया
प्रीमैट्रिक छात्रावास के अधीक्षक हरिलाल रैदास ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले की जानकारी छात्रों की लिखित शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों को दी गई है वहीं पोष्ट मैट्रिक छात्रावास अधीक्षक अशोक द्विवेदी ने भी बताया कि छात्रों ने शिकायत पर सहायक आयुक्त को संज्ञान में डाल दिया गया है। विदित हो कि जिस छात्रा के साथ बाहरी युवक छात्रावास आया था वह भी मुख्यालय स्थित किसी दूसरी कन्या छात्रावास की छात्रा थी सवाल यह उठता है कि अभिभावक अपने बेटियों को अधीक्षकों के भरोसे छात्रावास में छोड़ जाते हैं वहीं अधीक्षकों की लापरवाही की वजह से ऐसे मामले उजागर होते हैं जो निश्चित ही अधीक्षकों की लापरवाही का एक बड़ा मामला है।
इनका कहना है-
इस घटना की लिखित शिकायत अधीक्षको ने की है जिस पर जांच कर एफआईआर कराने निर्देशित किया गया है।
बुरी नीयत से छात्रावास में आया बाहरी युवक
जांच कर एफआईआर करने दिए निर्देश