उमरिया । प्रदेष के साथ साथ जिले में सुषासन और नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए सीएम हेल्पलाईन प्रारंभ है। जिले मंे विगत तीन दिन पूर्व सीएम हेल्पलाईन में 2500 षिकायते लंबित थी । कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह के निर्देषन में 500 षिकायतांे का निराकरण तीन दिवस में किया गया।

      कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के समस्त कार्यालय प्रमुख, एल-1, एल-2, एल-3 के अधिकारियों का जिला स्तर एवं खण्ड स्तर पर प्रषिक्षण देने के लिए मानीटरिंग की जिम्मेदारी लोक सेवा प्रबंधन विभाग को सौपी है, ताकि तत्काल ऐसी षिकायतों का निराकरण एल-1 स्तर पर किया जा सकें। प्रषिक्षण में ई गर्वेनेस के खण्ड स्तरीय अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर्स के रूप में विकासखण्ड स्तरीय लेबल-1 स्तर के अधिकारियों को प्रषिक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है, इसके साथ ही समस्त अनुविभागीय अधिकारी के नेतृत्व में सभी कार्यालय प्रमुख एवं एल-1 एल-2, एल-3 अधिकारी प्रषिक्षण प्राप्त करेगे।

      कलेक्टर ने सभी अधिकारियो से कहा कि वे अपने मोबाइल मंे यूजर आईडी एवं पासवर्ड का उपयोग करें । सीएम हेल्पलाइन एप को डाउन लोड करें तथा मैसेज एल-1 बाहर होने वाली षिकायतों को तत्काल निराकरण करने हेतु षिकायर्ता से बात करें और संतुष्ट होने पर ही निराकृत कराएं। सभी अधिकारी अपने विभाग की षिकायतें एल-1 पर ही उसी दिन निराकृत करें ।उन्होेंने कहा कि प्रत्येक सोमवार को स्वयं मानीटरिंग करेंगे और फालोआप करायेंगे।

      कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि वे एक सप्ताह के अंदर लंबित 2 हजार षिकायतों का निराकरण कर जिले को षिकायत विहीन जिला बनाए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री मंगल सिंह मरावी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एच एस मीणा, अनुविभागीय अधिकारी बांधवगढ़ श्री ऋषि पवार, अनुविभागीय अधिकारी मानपुर श्री जे पी यादव, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती साधना सिंह सिंगराम, पुलिस अधिकारी , वन अधिकारी सहित सभी खण्ड एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।