उमरिया । प्रदेष के मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान के निर्देष पर कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह ने नगर पालिका उमरिया की गत पांच वर्षो मंे हुए समस्त कार्यो के जांच के निर्देष दिए है कलेक्टर श्री सिंह ने अपर कलेक्टर श्री मंगल सिंह मरावी की अध्यक्षता में नगर पालिका के कार्यो की जांच के निर्देष देते हुए कहा है कि समस्त निर्माण कार्यो से संबंधित जांच अविलंब पूरा कराएं । विदित हो कि कलेक्टर ने जन षिकायत पर 19 अक्टूबर को नगर पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था जिसमें स्थापना, लेखा शाखा एवं अन्य निर्माण संबंधी अभिलेख शामिल थे। उन्होंने विगत पंाच वर्ष मे हुए निर्माण कार्यो का भौतिक सत्यापन करने एवं निर्माण कार्यो की रेण्डम जांच करने हेतु दल गठित किया था। कलेक्टर ने पूर्व में गठित जांच दल को सक्रिय करते हुए पुनः निर्देषित किया है कि नगर पालिका उमरिया के ंअंतर्गत मस्टर रोल, निर्माण कार्य, क्रय सामग्री  तथा हितग्राही मूलक योजनाओं की जांच करे। इसके अतिरिक्त निर्माण कार्याे का भौतिक सत्यापन करने , सामग्री क्रय निर्माण, लेखा संबंधी जांच ,भर्ती प्रक्रिया एवं स्थापना संबंधी जांच आदि जांच में शामिल है।