मध्यप्रदेश कल भाजपा सरकार के पूर्व गृह मंत्री श्री बाबू लाल गौर ने कहा कि “पहले कोई सूटकेस(रिश्वत) लेकर आता था तो नेता उसे लौटा देते थे, आज के नेता उल्टा सूटकेस मांग लेते है” वही प्रदेश कृषि मंत्री गौरी शंकर बिसेन ने भी कल भिंड में कहा कि हमारे सरकारी तंत्र में ईमानदारी की कल्पना मत करिए। बाबू लाल गौर प्रदेश में पूर्व गृह मंत्री व प्रदेश भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेता है और गौरी शंकर बिसेन वर्तमान में कृषि मंत्री और इनके ऐसे बयान शिवराज सरकार की हकीकत बया करता है। इस समय भाजपा सरकार में सभी छोटे बड़े काम के लिए सूटकेस देने पड़ते है। व्यापम, सिहस्थ, डी मेट, बिजली समेत अनेक घोटाले प्रदेश में हुए है जो इस बात को सिद्ध करते है ये आरोप आप पार्टी के अलोक अग्रवाल ने लगाए है इन्ही बयानों पर आम आदमी पार्टी प्रदेश संयोजक श्री आलोक अग्रवाल ने कहा कि गौर और बिसेन जो बोल रहे है वो शिवराज सरकार की सचाई है। शिवराज सरकार में व्यापक भृष्टाचार है।शिवराज सिंह चौहन पर खुद ही सहारा से 10 करोड की रिश्वत लेने के आरोप है। प्रदेश का सरकारी तंत्र चाहे वो नेता हो या अफसर सब जगह भृष्टाचार चल रहा है। अब तो भाजपा के मंत्री और नेता भी खुलकर इन भृष्टाचारो को स्वीकार कर रहे है। अलोक अग्रवाल: शिवराज सरकार का भृष्टाचार जनता देख रही है और 2018 के विधान सभा चुनाव में भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकेगे
शिवराज सरकार के व्यापक भृष्टाचार की सच्चाई बताता है: आलोक अग्रवाल