मध्य प्रदेश में एक बार फिर जनता ने भारतीय जनता पार्टी को चुना है| नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस धाराशाई हुई है| हरदा नगर पालिका सहित प्रदेश की अमरकंटक और मांडू नगर परिषद चुनाव के लिए मतगणना हुई। जिसमे हरदा मांडू और अमरकंटक में भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है, हरदा में भाजपा के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुरेंद्र जैन 12990 मतों से जीत हासिल की है| हरदा भाजपा की यह ऐतिहासिक जीत है| *हरदा* नगर निकाय चुनाव में भाजपा और सुरेन्द्र जैन की लहर में कांग्रेस पार्टी का बुरी तरह से सफाया हो गया है। भाजपा पार्षद प्रत्याशी ने 35 में से 30 वार्डो में विजयी हुए है वही कांग्रेस 4 वार्डो में सिमित हो गई एक वार्ड में भाजपा के बागी प्रत्याशी विजयी हुए है। नपाध्यक्ष के पद पर भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र जैन ने कांग्रेस प्रत्याशी हरिमोहन शर्मा को 12990 मतों से पराजित किया। *अनूपपुर* जिले की नगर परिषद *अमरकंटक* नगर परिषद में भाजपा की प्रभा पनारिया ने कांग्रेस की अंकेश्वरी सिंह को हराकर अध्यक्ष पद जीत लिया। *धार* जिले की *मांडू* नगर परिषद चुनाव में भाजपा की मालती गावर ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस की लक्ष्मीबाई भाभर को 400 से अधिक मतों से हराया।