देवास | 07-जनवरी-2017 कलेक्टर आशुतोष अवस्थी जिले के आखिरी छोर के नर्मदा परिक्रमा पर स्थित भामर ग्राम में कलेक्टर श्री अवस्थी ने रात्रि चौपाल लगाई। कलेक्टर श्री अवस्थी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि नर्मदा पथ पर गांव का स्थित होना एक सौभाग्य है। गांव से होकर आगामी मार्च महीने में नर्मदा सेवा यात्रा निकलेगी इसके पूर्व ग्रामीणों के साथ मिल कर हमें यात्रा के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए तैयारी करनी है। नर्मदा के भजन और लोकगीतों की स्टूडियों में कराये रिकार्डिंग जिला पंचायत के सीईओ प्रबल सिपाहा ने बताया कि गांव में नर्मदा सेवा समिति का गठन कर दिया गया है। सरपंच मनोहर गवली ने बताया कि गांव में हर घर में शौचालय बनाने का काम चल रहा है। यहां के किसान मांगीलाल ने अपने खेतों में 65 फलदार पेड़ लगाकर इन्हें बड़े भी कर लिए हैं। यह किसानों के लिए एक अच्छा उदाहरण है। गांव के देवराम जी ने नर्मदा मैया पर आधारित लोकगीत और भजन भी गाया। कलेक्टर श्री अवस्थी ने देवराम जी के भजनों की रिकॉर्डिंग इंदौर के स्टूडियो में करने के निर्देश दिए। चौपाल में उप संचालक पशु जीडी वर्मा, कृषि विभाग के उप संचालक आलोक मीणा, एसडीएम रंजना पाटने, तहसीलदार शिवकुमार यादव, सहायक संचालक मत्स्य बीएस मीणा, जिला पंचायत सदस्य ओम पटेल एवं अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
नर्मदा के किनारे के सीमांत गांव में पहुंचे कलेक्टर