रतलाम | 06-जनवरी-2017 कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बी.चन्द्रशेखर ने प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से जिले में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य पूर्व में हुए समस्त कार्य विभाजन आदेशों को अधिक्रमित करते हुए नवीन कार्य विभाजन किया गया है। कार्य विभाजन हरजिन्दरसिंह अपर कलेक्टर (विकास) एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रतलाम, डॉ. कैलाश बुन्देला अपर कलेक्टर, सुनील झा डिप्टी कलेक्टर, श्रीमती नेहा भारतीय संयुक्त कलेक्टर, अनूप कुमार आई.ए.एस, वीरसिंह चैहान डिप्टी कलेक्टर, आर.पी.वर्मा डिप्टी कलेक्टर, श्रीमती लक्ष्मी गामड़ संयुक्त कलेक्टर, रणजीत कुमार डिप्टी कलेक्टर एवं अनिल भाना डिप्टी कलेक्टर के मध्य किया है। सभी अनुभागों में पदस्थ एसडीएम को पूर्ववत अनुभाग का दायित्व सम्भालने के निर्देश दिये है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बी.चन्द्रशेखर द्वारा जारी कार्य विभाजन आदेश में निम्नानुसार अधिकारियों को परस्पर लिंक ऑफिसर नियुक्त किया हैं। हरजिन्दरसिंह अपर कलेक्टर (विकास) के लिंक अधिकारी डॉ. कैलाश बुन्देला अपर कलेक्टर रहेंगे एवं श्रीमती लक्ष्मी गामड़ संयुक्त कलेक्टर के लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर अनिल भाना रहेगे। इसी प्रकार अनिल भाना डिप्टी कलेक्टर के लिंक अधिकारी रणजीत कुमार डिप्टी कलेक्टर रहेंगे।