राजगढ़ | 07-जनवरी-2017 जिले में 14 जनवरी से 21 जनवरी 2017 तक जिला प्रशासन द्वारा ‘‘ आनन्द अत्सव ‘‘ का आयोजन किया जाना है। इसी श्रृंखला में स्वैच्छिक संगठन-यूथ होस्टल्स एसो. ऑफ इंडिया की राजगढ जिला यूनिट द्वारा चिडीखों अभ्यारण्य नरसिंहगढ से कोटरा तक 8 किलोमीटर की जंगल ट्रेकिंग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस आशय की जानकारी में कलेक्टर श्री तरूण कुमार पिथोडे ने बताया कि ट्रेकिंग कार्यक्रम में एसोसिऐशन की भोपाल यूनिट सहित राजगढ जिला यूनिट के 100 सदस्य सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।