भोपाल | राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2017 के कार्यक्रम के सिलसिले में अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, कार्य को वह समय से पूरा करना सुनिश्चित करें। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री एस.एस.बंसल ने यह निर्देश कार्यक्रम की तैयारियों के लिए आज सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में अधिकारियों को दिये। बैठक में राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी (स्वीप) श्री संजय सिंह बघेल, एडीएम श्रीमती दिशा प्रणय नागवंशी, निर्वाचन कार्यालय और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। मतदाताओं और भावी मतदाताओं के लिए दिये जाने वाले बेच पर्याप्त मात्रा में समय पर तैयार कराने के लिये कहा गया। “युवा और भावी मतदाताओं का सशक्तिकरण” के लिए आयोजित की जाने वाली छात्र-छात्राओं की निबंध, वाद-विवाद, स्लोगन और चित्रकला प्रतियोगिता को तय समय पर आयोजित कर परिणाम आयोग कार्यालय देने को कहा गया। कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनी आयोजन सहित अन्य व्यवस्थाओं का स्थल निरीक्षण श्री बसंल ने अधिकारियों के साथ किया।
मतदाता दिवस कार्यक्रम की सौंपी गई जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करें