श्योपुर कलेक्टर श्री अभिजीत अग्रवाल ने आज स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायत बनवाडा के ग्राम करिरिया मे आयोजित चौपाल को सम्बोधित करते हुए कहा कि बहू बेटियो की लाज रखने के लिए घर मे शौचालय का निर्माण कराये परिवार की मर्यादा और इज्जत के लिए व्यक्ति सब कुछ दाव पर लगा देता है लेकिन यह कैसी विडंबना है कि शौचालय के लिए हम मामूली राशि के लिए योजना की ओर देखते है। परिवार की मान मर्यादा रखने के लिए ग्रामीण अपने परिवारो मे शौचालय निर्माण का संकल्प ले। इस अवसर पर सीईओ जनपद श्योपुर श्री नितिन भटट, ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सरपंच संघ के अध्यक्ष श्री मुकेश सुमन, सहायक यंत्री श्री हरि सिहं रघुवशी, एसबीएम के ब्लॉक समन्वयक श्री दीपक गंगवाल, उपयंत्री श्री जितेन्द्र शर्मा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि खुले मे शौच करने जाने मे सबसे अधिक परेशानी महिला एवं बुजुगो को होती है। सर्दी एवं बारिश के समय यह परेशानी ओर भी बढ जाती हैं उन्होने कहा कि व्यक्ति समाज मे अपनी इज्जत और सम्मान पाने के लिए लाखो रूपया विभिन्न आयोजनो पर खर्च करता है लेकिन 5 हजार रूपये की राशि शौचालय के लिए खर्च करने मे संकोच करते है यह मानसिकता बदलनी होगी। स्वास्थ्य के लिए भी यह जरूरी है कि लोग खुले मे शौच करने न जाये इससे गांव मे गंदगी फैलती है। जो हमारे स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव डालती है। उन्होने निर्देश दिये कि जिन 36 लोगो के शौचालय स्वीकृत है तथा 15 दिवस मे पूर्ण नही करते है तो इनकी स्वीकृति निरस्त की जायेगी। साथ ही जिनके यहां शौचालय निर्माण होने के बाद भी उसका उपयोग नही किया जा रहा है और खुले मे शौच जा रहे है 7 दिवस मे अपनी प्रवृति मे सुधार लाये अन्यथा उन्हे प्रदान की गई प्रोत्साहन राशि 12 हजार रूपये की वसूली की जायेगी। साथ ही उनके नाम बीपीएल सूची से काटने की कार्यवाही की जायेगी इस अवसर पर ग्रामीणो द्वारा संकल्प लिया गया कि 26 जनवरी तक गांव के शेष 35 शौचालय विहिन परिवार भी शौचालयो का निर्माण करा लेगे तथा पूरे गांव को खुले मे शौच से मुक्त करेंगे। महिलाओ ने कहा नही बनायेगे खाना कलेक्टर श्री अभिजीत अग्रवाल द्वारा चौपाल के दौरान दिये गये भावपूर्ण उदबोधन मे खुले मे शौच जाने पर महिलाओ को होने वाली परेशानियो का उल्लेख करने पर महिला रूकमणी पत्नि राधेश्याम सुमन ने कहा कि यदि 26 जनवरी तक पुरूषो ने हमारे लिए शौचालय नही बनाये तो वह घर मे खाना बनाना भी बंद कर देगी। महिला की उक्त बात पर सभी अन्य महिलाओ ने समर्थन कर शौचालय बनाने के लिए चेतावनी दी। किचिन शैड 10 दिन मे पूर्ण करे कलेक्टर श्री अभिजीत अग्रवाल द्वारा इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय करिरिया का निरीक्षण किया गया तथा अधूरे पडे किचिन शैड को 10 दिन मे पूर्ण कराने के निर्देश सीईओ जनपद को दिये इस दौरान उन्होने विद्यालय मे अध्ययनरत छात्र-छात्राओ से चर्चा कर शैक्षिणिक गुणवत्ता की जानकारी प्राप्त की साथ ही उन्होने एबीएल पद्धति से बच्चो को पढाने के संबंध मे शिक्षको को निर्देश दिये कि योजना के तहत प्राप्त एबीएल सामग्री का उपयोग ठीक तरह से किया जाये तथा बच्चो को एबीएल टूल से पढाया जाये।
बहू बेटियो की लाज रखने बनवाये शौचालय-कलेक्टर श्री अग्रवाल 15 दिन मे नही बने तो निरस्त करेंगे स्वीकृति