इन्दौर मुख्यमंत्री समाधान आनलाइन में जिलो की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर की जमकर प्रशंसा कीl सीएम हेल्पलाइन में इंदौर जिला प्रशासन और नगर निगम इंदौर प्रदेश में अव्वल रहा। जिले में 58 प्रतिशत आवेदनों के निराकरण से नागरिक संतुष्ट हुए जो यह आंकड़ा प्रदेश में नम्बर वन रहा। मुख्यमंत्रीजी ने इंदौर की प्रशंसा करते हुए, कलेक्टर श्री पी.नरहरि और निगम कमिश्नर श्री मनीष सिंह को बधाई दी। वही निगम के जोनल अधिकारी श्री सुधीर कुमार गुल्वे प्रदेश के श्रेष्ठ कार्य करने वाले टॉप 10 अफसरों में शामिल हुए। श्री गुल्वे ने 82 प्रतिशत शिकायतों का निराकरण कर नागरिको को सन्तुष्ट किया। मुख्यमंत्रीजी द्वारा उन्हें प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया जाएगा।