बड़वानी नमामि देवी नर्मदे नर्मदा सेवा यात्रा को लेकर जिला पंचायत सभाकक्ष में जनअभियान परिषद द्वारा प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें नर्मदा संरक्षण, वानस्पतिक एवं जल संरक्षण की प्राचीन तरीको के संकलन संरक्षण दस्तावेजीकरण का प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में डॉ एन के चौबे. वरिष्ठ वैज्ञानिक,एम.पी.सी.एस.टी. भोपाल एवं डॉ. विवेक कुमार इनोवेशन ऑफिसर अहमदाबाद एव कांति पटेल ने प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में इन्दौर संभाग के सम्भाग समन्वयक व प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी श्री अमित शाह ने जिला स्तरीय अधिकारियों से नमामि देवी नर्मदे नर्मदा सेवा यात्रा के संबंध में चर्चा की। जिला समन्वयक श्री विजय शर्मा ने नमामि देवी नर्मदे सेवा यात्रा के बारे में विस्तार से बताया। श्री एन. के. चोबेजी ने नदी संरक्षण पर चर्चा की और बताया की आज हम 1 हजार फीट तक जमीन मे पानी के लिये पहुंच गये है। पानी संरक्षण के लिए हमने क्या किया, साथ ही उन्होंने फलदार, औषधि एवं छायादार पौधो का रोपण के महत्व एवं लाभों से अवगत कराया। प्रशिक्षण में उपस्थित श्री विवेक कुमार जी ने पारम्परिक ज्ञान पर चर्चा की उन्होंने कुछ वीडियो के माध्यम से बताया कि कैसे लोग खुद के इनोवेशन से टेक्नोलॉजी का उपयोग कर मशीनों एवं वस्तुओं का निर्माण किया भरे हुए पानी में वाटर साईकिल साथ ही वाशिंग मशीन, स्कूटर जैसे कई निर्माण कार्य खुद के आइडिया से इनोवेशन के द्वारा नविन तकनीक मशीन वस्तुओं का अविष्कार किया जा सकता है। प्रशिक्षण में सभी विकासखंड समन्वयक, जिला पंचायत वाटरशेड के पी,ओ, सूर्यवंशी, मेन्टर सीएमसीएलडीपी बड़वानी एवं अलिराजपुर जिला उपस्थित थे।