सागर उप संचालक जिला रोजगार कार्यालय श्री एम.के. नागवंशी ने बताया कि जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय सागर द्वारा सेना भर्ती रैली का आयोजन शासकीय इंजीनियरिंग कालेज सागर में 14 जनवरी से 25 जनवरी 2017 तक किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस भर्ती रैली में 74 हजार 510 आवेदकों ने ऑनलाईन पंजीयन कराया है। इसमें प्रतिदिन 6 हजार आवेदक सम्मिलित किये जायेंगे। सेना भर्ती कार्यालय ग्वालियर द्वारा जिलेवार एवं तहसीलवार भर्ती कार्यक्रम जारी किया गया है जो कि निम्नानुसार है। क्र. दिनांक जिला/तहसील वर्ग/श्रेणी 1 14.01.2017 सभी जिले म.प्र. एवं छत्तीसगढ़ सिर्फ हवलदार एज्युकेशन श्रेणी छतरपुर एवं पन्ना सभी श्रेणी 2 15.01.2017 सागर ग्वालियर (चीनोर तहसील) सभी श्रेणी 3 16.01.2017 दमोह,टीकमगढ़ एवं अशोक नगर सभी श्रेणी 4 17.01.2017 शिवपुरी एवं गुना सभी श्रेणी 5 18.01.2017 दतिया,श्योपुर ग्वालियर (पिछौर तहसील) सभी श्रेणी ग्वालियर (गिर्द तहसील) सभी सैनिक ट्रेडसमेन 6 19.01.2017 ग्वालियर (गिर्द तहसील) सभी श्रेणी ट्रेडसमेन सोल्जर ग्वालियर (भितरवार तहसील) सभी श्रेणी 7 20.01.2017 मुरैना,अम्बाह,कैलारस एवं सबलगढ़ तहसील सभी श्रेणी मुरैना (जौरा तहसील) सिर्फ सैनिक तकनीकि/ तकनीकि एवियेशन 8 21.01.2017 मुरैना (पोरसा तहसील) सभी श्रेणी मुरैना (जौरा तहसील) सैनिक (जी.डी.)/सिर्फ सोल्जर ट्रेडसमेन 9 22.01.2017 मुरैना (मुरैना तहसील) सभी श्रेणी मुरैना (जौरा तहसील) सैनिक क्लर्क/एस.के.टी. एवं सैनिक नर्सिग असिस्टेंट 10 23.01.2017 भिंड (भिंड तहसील) सभी श्रेणी सैनिक ट्रेडसमेन सोल्जर भिंड (मिहोना तहसील) सभी श्रेणी 11 24.01.2017 भिंड (अटेर,गोरमी,रौन एवं लहार तहसील) सभी श्रेणी 12 25.01.2017 भिंड (मेहगांव एवं गोहद तहसील) सभी श्रेणी भिंड (भिंड तहसील) सभी ट्रेडसमेन सैनिक 13 26.01.2017 से 28.01. 2017 बचे हुये चयनित आवेदकों का मेडिकल
14 जनवरी से प्रारंभ होगी सेना भर्ती रैली