छतरपुर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस के संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान गत 1 जनवरी से अब तक 153 वाहनों के चालान कर 2 लाख 11 हजार रूपये की वसूली की गई है। उक्ताशय की जानकारी देते हुये यातायात प्रभारी के.पी. सिंह परिहार ने बताया कि अवैध रूप से संचालित बसों एवं ओवर लोडिंग तथा दस्तावेजों की कमी पाये जाने पर कार्यवाही की गई है। अभियान आगामी 15 जनवरी तक निरंतर जारी रहेगा।
चेकिंग अभियान में 2 लाख 11 हजार रूपये वसूले गये -