तलेन जनपद पंचायत नरसिंहगढ़ के अंन्तर्गत ग्राम पंचायत पीपल्या तवक्कुल जो कि आज से कुछ वर्ष पूर्व निर्मल पंचायत के नाम से जाना जाता था। आज इस गाॅव के निवासी गंदे पानी के निकास एवं ष्षौचालयों तथा मुक्तिधाम आदि समस्याओं से जूझ रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि गाॅव का गंदा पानी का निकास व उचित नालियाॅ नही होने से ग्रामवासी गंदगी से परेषान है। तथा मुक्तिधाम जो कि पूर्व पंचायत कार्यकाल में केवल ओटला बनाया गया था। जो कि वर्तमान में जर्जर हो चुका है। इस मुक्तिधाम पर न टिनषेड है। न ही मुर्दा ले जाने के लिए रास्ता है। मुक्तिधाम स्थल पर इतने कटीले पेड़ पौधे है कि अर्थी को दाह संस्कार स्थल तक ले जाना भी मुष्किल होता है। वहीं पंचायत भवन के षौचालय के समीप सेप्टिक टेंक भी खुला पड़ा है। जिसमें कुछ समय पूर्व एक बालक गिर गया था। ग्रामीणों द्वारा सुझबुझ से उसको निकाला गया। पंचायत भवन के समीप ही आॅगनवाड़ी व प्राथमिक स्कूल लगता है। समय रहते इस सेप्टिक टेंक की ओर ध्यान नही दिया गया तो बड़ी दुर्घटना घट सकती है। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित अधिकारियो को गाॅव की समस्याओं से अवगत कराया किन्तु उनकी समस्याओं की ओर अभी तक ध्यान नही दिया गया। मुक्तिधाम की समस्या एवं गंदे पानी की समस्या से ग्रामीण काफी परेषान है।
निर्मल गाॅव हुआ समस्याओं से ग्रस्त ।