अनुपपुर | 09-जनवरी-2017 जिले की पसान नगरपालिका के आम निर्वाचन में अध्यक्ष एवं पार्षद पद हेतु अभ्यर्थिता वापस लेने की आज अंतिम तिथि थी। रिटर्निंग अधिकारी श्री डी.पी. वर्मन ने बताया कि अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने के पश्चात् अध्यक्ष पद हेतु 3 अभ्यर्थी तथा पार्षद पद हेतु 53 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है। पार्षद पद हेतु वार्ड क्र. 9 एवं 16 निर्विरोध तथा वार्ड क्र. 10 एवं 15 के सभी नाम निर्देशन पत्र निरस्त हो गए हैं। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने के पश्चात् वार्ड क्र. 01 में 4 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 02 में 6 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 03 में 5 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 04 में 4 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 05 में 4 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 06 में 4 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 7 में 5 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 8 में 2 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 11 में 3 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 12 में 2 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 13 में 3 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 14 में 2 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 17 में 6 अभ्यर्थी तथा वार्ड क्र. 18 में 3 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में शे‍‍ष बचे हैं।