रतलाम | 09-जनवरी-2017 कलेक्टर बी. चन्द्रशेखर ने जनसुनवाई के प्रकरण कार्यवाही करते हुए जिला विकास शहरी अभिकरण जिला रतलाम में पदस्थ भृत्य राजेन्द्र परमार को फर्जी मेडिकल प्रस्तुत करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि राजेन्द्र परमार भृत्य द्वारा पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए 43 दिन का फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट प्रस्तुत किया था। इस क्रम में मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने वाले चिकित्सक डॉ. डी.एल. राठौर को फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट प्रदान करने के लिए सीएमएचओ को कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया है।
राजेन्द्र परमार निलंबित, डॉ. राठौर के विरूद्ध होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही