शाजापुर / अकोदिया - भाजपा मंडल अकोदिया की कामकाजी बैठक संपन्न हुई ।जिसमें विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं देश के प्रधानमंत्री के रूप में 7 अक्टूबर 2021 को लगातार 20 वर्ष का कार्यकाल जनता के आशीर्वाद से पूरा हो रहा है इस अवसर पर उनके जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर 7 अक्टूबर तक पार्टी द्वारा सेवा और समर्पण अभियान के कार्यक्रमों की विस्तार से चर्चा की तथा प्रभारी एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति की। इस अवसर पर मंडल के प्रभारी अशोक कवीश्वर जी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शिवप्रतापसिंह जी मंडलोई, नरेंद्र मेहता जी ,अशोक कुशवाहा जी, प्रेमनाथ चौहान जी ,डॉ नासिर खान, फतेहचंद जी कुशवाह, अरविंद जी परमार, चंदरसिंह पटोंदिया, हेमंत जी परमार, खाम सिंह जी यादव ,अनिल जी शर्मा ,अजय जी राठी आदि पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाने भाजपा अकोदिया मंडल ने की बैठक