मलावर। मलावर समीपस्थ ग्राम मोरीखो में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गुर्जर समाज के आराध्य भगवान देवनारायण का जन्मौउत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम शोभा यात्रा भोलेनाथ के प्राचीन मंदिर रामोला से शुरू होकर पूरे गांव में निकली। यात्रा में लोगों ने भगवान देवनारायण का पूजन किया साथ ही डीजे की धुन पर युवा जमकर थिरके। यात्रा में अखाड़े के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शोभायात्रा में भैसाना, बजरंग दल अखाड़ा गुर्जर खेड़ी, आगरी गुंजरी व मोरीखो,देव समिति के कलाकारों ने जमकर अपने करतब दिखाए। जुलूस के बाद भगवान देवनारायण की महा आरती की गई।जिसके बाद महा प्रसादी वितरण किया गया जिसमें देव समिति द्वारा ग्राम मोरीखो के खेड़ापति हनुमान मंदिर पर प्रसादी वितरण किया गया। जहां शोभायात्रा का समापन हुआ जिसमें आसपास के लगभग एक दर्जन से अधिक गांव के लोग शामिल हुए।