तलेन - अनंत चतुर्दशी का पर्व नगर सहित आसपास क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर नगर मे प्रतिवर्ष अनुसार निकलने वाला अनंत चतुर्दशी का चल समारोह कोरोना महामारी के चलते रात्रि मे न निकालते दिन मे हिन्दू उत्सव समिति के तत्वावधान में निकाल गया ।गणेश मंदिर पर भगवान गणेश की पूजा अर्चना व आरती मंदिर पुजारी राजेश सत्यम , हिंदू धार्मिक समिति अध्यक्ष द्वारा की गई । तत्पश्चात भगवान गजानन का विमान ढोल के साथ मंदिर से निकला जो बस स्टैंड, इकलेरा चौराहा, नरसिंह चौराहा होते हुए गांधी चौक पहुँचा । वही नगर में जगह जगह नगर वासियों द्वारा विमान की पूजा, अर्चना व आरती कर भेट चढाई गई। गांधी चौक मे हिंदू धार्मिक उत्सव समिति द्वारा स्वागत सम्मान कार्यकम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता राधा रमण तिवारी, मुख्य अतिथि प्रमोद सिंह पँवार, अतिथि के रूप में थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती, मुख्य नगर पालिका अधिकारी भगवान सिंह भिलाला,मंदिर पुजारी राजेश सत्यम, कैलाश नाथ ,नगर पटेल नारायण यादव, पीरुलाल भतकरिया,पटवारी भारत भिलाला ,लक्ष्मी नारायण यादव, संजय भटर, मनमोहन यादव, आदि उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत श्रीफल साफी व माला पहनाकर हिंदू धार्मिक उत्सव समिति के सदस्यों द्वारा किया गया । वही विश्व हिंदू परिषद प्रखड तलेन द्वारा हिंदू धार्मिक उत्सव समिति के अध्यक्ष चंदर सिंह यादव व समिति सदस्यों का समान श्रीफल ,साफा पहनाकर किया गया। अतिथियों द्वारा झांकियों के प्रमुखों का स्वागत व सम्मान किया गया ।कार्यक्रम के अध्यक्ष व मुख्य अतिथि का उद्बोधन हुआ । कार्यक्रम का संचालन गोपाल कृष्ण यादव ने किया । आभार धार्मिक उत्सव समिति अध्यक्ष ने माना। तत्पश्चात चल समारोह नगर नदी तट पर पहुंचा । जहां पर महाआरती के पश्चात पश्चात प्रसाद वितरण हुआ । इस मौके पर हिंदू धार्मिक उत्सव समिति सदस्य गण सहित , नगर के गणमान्यगण,पुलीस बल, नगर परिषद कमचारीगण मौजूद थे