तलेन - गांधी व शास्त्री जयंती के अवसर पर नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भाजपा कार्यकर्ता सफाई अभियान के तहत पहुंचे थे सफाई अभियान के दौरान पता चला की अस्पताल मे कुछ वार्ड में पंखे खराब हो गए है जिसके कारण वार्ड में पेसेंट को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है भाजपा कार्यकर्ताओ ने तुरंत पंखे भेंट करने की घोषणा करते हुए आधे घंटे में पंखे अस्पताल में पहुंचा दिए, नगर भाजपाध्यक्ष कैलाश मोहन यादव, युवानेता श्याम वात्रे,विधायक प्रतिनिधि मानसिंह यादव ने दिए भाजपा कार्यकर्ता हमेशा जनसेवा में विश्वास रखते हे और भाजपा राजनीती के साथ साथ जनता की सेवा समर्पण का लक्ष्य भी लेकर चलती हे, नगर में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा सफाई महाभियान भी चलाते हुए नगर के बस स्टेण्ड, शासकीय अस्पताल, गांधीचौक, सारंगपुर चौराहा, थाना परिसर सहित कई स्थानों पर सफाई अभियान चलाया, अंत में भाजपाइयों और नगर परिषद कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ ली, इस मोके पर मुख्य न प अधिकारी नगर परिषद कर्मचारी, तलेन भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश लववंशी, पूर्व नपा.अध्यक्ष चन्दरसिंह यादव उस्ताद, वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण सिंह यादव, भारत सिंह यादव मंडल महामंत्री घनश्याम जाटव, मंडल मंत्री हेमंत शर्मा, रमेश यादव लखनयादव, आज़ाद वंशकार, पवन यादव , उपस्थित थे । उलेखनीय है नगर तलेन स्वछता अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही है वही नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारी नेताओं की जी हजूरी में लगे हुए है ।
तलेन भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान ,शासकीय अस्पताल में पंखे किए भेंट