रामगंज मंडी - भोपाल रेल्वे लाईन निर्माण कार्य की बांधाओं को दूर करने बैठक आयोजित राजगढ़ रामगंज मंडी - भोपाल रेल्वे लाईन निर्माण कार्य समय सीमा में पूरा करने हेतु निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं के निराकरण हेतु कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में उन्होंने खिलचीपुर-जीरापुर मार्ग के कि.मी. 8$430 मीटर पर रामगंज मंडी-भोपाल रेलखण्डवे रेल्वे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं एवं अन्य समस्याओं के निराकरण हेतु वेस्टर्न रेल्वे सेन्टर, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, लोकनिर्माण विभाग एवं राष्ट्रीय राज्य मार्ग विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने संबंधित समस्त अधिकारियों का निर्माण कार्य स्थल का संयुक्त रूप से भ्रमण कर समस्याओं का निराकरण करने के निर्देष दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री कमलचन्द्र नागर सहित जी.एम. श्री सी.एस. भटनागर एवं श्री सुखबीर सिंह एम.पी.आर.आर.डी.ए., श्री एस.के. पाण्डे ई.ई.एम.पी.एम.पी.एम.के.वी.वी.सी., एक्स.ई.एच. रेल्वे श्री आर.एस. चौधरी, एस.एस.ई. पष्चिती रेल्वे सेंटर श्री अविनाश कुमार, ई.ई.एन.एच. भोपाल, एस.डी.ओ. एन.एच.पी.डब्ल्यू.डी. एवं एल.डी.एम. मौजूद रहे। समा.क्र./1787/068/10/2021 ........0.....
राजगढ़ -रामगंज मंडी - भोपाल रेल्वे लाईन निर्माण कार्य की बांधाओं को दूर करने बैठक आयोजित