शाजापुर जिले के शुजालपुर समीपस्थ ग्राम खेड़ी नगर सहित आसपास के क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि पर्व बड़ी धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है। गाँव गाँव में चोक चौराहो पर मां जगजननी माता दुर्गा की प्रतिमा विराजित की गई है। आंनद नगर कालोनी स्तिथि नगर में स्थित आशमानी माता मंदिर, बस स्टैंड मोहम्मद खेडा टंकी कलोनी दुर्गा माता मंदिर, पर भक्त गण दर्शन करने पहुंच रहे हैं । वही नगर के आंनद कालोनी स्थित हनुमान मंदिर पर श्री भावना सेवा समिति द्वारा व नगर द्वारा माँ दुर्गा की प्रतिमा विराजित की गई है जहां प्रतिदिन गरबा ,व प्रसाद,खीर,खिचड़ी का वितरण हो रहा है।