सरस्वती शिशु मंदिर तलेन में 75 आजादी अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर विद्यालय में मातृ सम्मेलन का आयोजन रखा गया है ।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया ।कार्यक्रम के अध्यक्षता डॉ. सरिता सहगल, विशेष अतिथि हंसा राठौर, मुख्य वक्ता मोनिका पालीवाल रही। अतिथियों का परिचय उषा यादव दीदी व कार्यक्रम की भूमिका व्यवस्थापक रूपेश जी विश्वकर्मा ने रखी ,विद्यालय का प्रतिवेदन समिति सदस्य मुकेश जी चंदेल ने रखा। बहिनों ने रंगमंच कार्यक्रम व भाषण रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर प्रस्तुत किए । मुख्य वक्ता ने रानी लक्ष्मीबाई की जीवन पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम में चेयर रेस ,बाल थ्रो,भजन आदि प्रतियोगिता रखी गई। कार्यक्रम का आभार विद्यालय प्राचार्य श्री चैनसिंह जी बन्नासिया ने माना। कार्य क्रम का संचालन श्रीमती माया शर्मा ने किया। कार्यक्रम में कुल 150 माता बहिनो उपस्थित रही।
तलेन सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ मात्र गोष्टी का आयोजन