अभाविप ब्यावरा इकाई ने कराई वीरांगना दौड़ एवं वीरांगना दौड़ में शामिल हुई बहुत सारी छात्राएं महारानी लक्ष्मी बाई की 193 वी जन्म जयंती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजगढ़ जिले की ब्यावरा नगर इकाई द्वारा महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई को समर्पित वीरांगना दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें ब्यावरा नगर की कई छात्राओं ने भाग लिया और एक दौड़ वीरांगना के नाम इस संकल्प को साकार किया रानी लक्ष्मीबाई जिन्होंने अंग्रेजों को कड़ी चुनौती दी भारत की स्वाधीनता के लिए जिन्होंने अपना सर्वस्व निछावर कर दिया इस वर्ष स्वाधीनता के 75 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं स्वाधीनता के 75 वर्ष की घड़ी में हम विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उन सभी महान क्रांतिकारी को श्रद्धांजलि दें जिन्होंने अपना सर्वस्व इस भारत भूमि की सेवा के लिए निछावर कर दिया वीरांगना दौड़ में प्रथम स्थान पर गिरिजा दांगी द्वितीय स्थान पर सुनीता दांगी व तृतीय स्थान बुलबुल चौधरी ने प्राप्त किया कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी छात्राओं को अभाविप नगर इकाई द्वारा प्रमाण पत्र दिए गए कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर आई तानिया डागा जी ने छात्राओं को कैसे अपने जीवन में संघर्षों का सामना करते हुए आगे बढ़ना है यह सिखाया और किसी भी परिस्थिति में रुकना नहीं है अपने लक्ष्य को प्राप्त करना है इस प्रकार उनके भाषण से सभी छात्राओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पैरासाइक्लिस्ट तानिया डागा जी विशिष्ट अतिथि धर्मेंद्र शर्मा एवं अभाविप प्रांत उपाध्यक्ष नमिता जैन जी रही कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा ने किया एवं कार्यक्रम का समापन और आभार व्यक्त नगर मंत्री पायल राजपूत ने किया ।।
अभाविप ब्यावरा इकाई ने कराई वीरांगना दौड़ एवं वीरांगना दौड़ में शामिल हुई बहुत सारी छात्राएं