ध्वज पूजन के साथ हुआ विराट हनुमान मवेशी मेले का शुभारंभ तलेन -नगर तलेन में श्री हनुमानजी विराट मवेशी मेला का शुभारंभ इकलेरा रोड हनुमान मंदिर पर पूजन उपरांत मेला ग्राउंड में ध्वज पूजन कर किया गया. जिसमें पूर्व न. प. अध्यक्ष चन्दर सिंह यादव, भारतसिंह यादव, मानसिंह यादव, धनश्याम जाटव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी बीएस भिलाला, पवन यादव रईस आगा, रहीस खा मेव, अब्दुल हाफिज शफीक पठान, गिरधारीलाल जाटव, रामप्रसाद लिम्बोदिया सहित नगर परिषद, कर्मचारी में संजय मनावत कमल यादव प्रेम सिंह यादव सचिन जैन राहुल डांगरा राजेंद्र पुस्तक अजय विश्वकर्मा राहुल यादव बबलू शर्मा पुरुषोत्तम यादव दिनेश यादव सहित व्यापारी गण सम्मिलित रहे.