राजगढ़ / नरसिंहगढ़। भाजपा नगर मंडल के तत्वाधान में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती सेवा दिवस के रूप में मनाई गई। भाजपाइयों द्वारा शासकीय मेहताब अस्पताल पहुंच कर यहां भर्ती मरीजों को फल वितरण कर मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोहन शर्मा पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पचवारिया पूर्व महामंत्री गोपाल खत्री कैलाश राज कैलाश सोनी मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राठौर पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश मालवीय पूर्व नपा अध्यक्ष बाबूलाल साहू महामंत्री अनिल बिहानी भगवान दास साहू देवेंद्र सिंह परमार सुदीप शर्मा पार्षद मनोज जडीया विभोर वर्मा रामबाबू साहू यशवंत चावड़ा अंकित साहू सत्यम शर्मा सुरेश नागर जय सिंह चावड़ा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।