उज्जैन ( न्यूज़ डेस्क ) । श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन मेटल प्रोफाइल प्राइवेट लिमिटेड इन्दौर के श्री अनिल डोसी द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर में पारदर्शी फायवर की भेंट पेटी दान की गई। जिसे मंदिर परिसर स्थित नि:शुल्क तिलक-प्रसाद व रक्षासूत्र काउन्टर पर रखा गया है। मंदिर प्रबंध समिति द्वारा दानदाता को विधिवत रसीद प्रदान कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस दौरान मंदिर के सहायक प्रशासक श्री मूलचंद जूनवाल, सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्री अनिल श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक श्री गणेश कुमार धाकड़ ने बताया कि, मंदिर प्रांगण में और भी पारदर्शी भेट पेटियां लगाई जाना है। दानदाता द्वारा पूर्व के हुई चर्चानुसार भेटपेटी दान में प्राप्त हुई है। श्री महाकालेश्वर मंदिर में भक्त अपनी इच्छा व मनोकामना पूर्ण होने पर अपनी श्रद्धानुसार भगवान श्री महाकालेश्वर को भेंट स्वरूप उनकी इच्छानुसार वस्तुएं अर्पित करते हैं , साथ ही श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित नि:शुल्क अन्नक्षेत्र, गौशाला आदि में भी अपनी श्रद्धानुसार दान करते हैं। समय –समय पर मंदिर के अधिकारी/ पुजारी/पुरोहितों/मंदिर प्रबंध समिति सदस्यों व कर्मचारियों के माध्यम से भी भक्तों को मंदिर में दान करने हेतु प्रेरित किया जाता है ।
उज्जैन - श्री महाकालेश्वर मंदिर में फायवर की पारदर्शी भेंटपेटी दान प्राप्त