राजगढ़ | 12-जनवरी-2017 स्वामी विवेकानंद जन्म दिवस ‘‘युवा दिवस‘‘ के अवसर पर प्रदेश के ऊर्जा, नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा विभाग मंत्री श्री पारस चन्द्र जैन जिला मुख्यालय में स्थित शा.उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान परिसर में आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार/प्राणायाम कार्यक्रम में शामिल हुए एवं सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद श्री रोडमल नागर, राजगढ विधायक श्री अमरसिंह यादव, कलेक्टर श्री तरूण कुमार पिथोडे, विभिन्न शासकीय-अशासकीय विद्यालय के छात्र-छात्राएं सहित शिक्षकगण मौजूद रहे एवं सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम किया।