भोपाल - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी स्कूलों को 31 जनवरी तक बंद रखने का ऐलान कर दिया है। 20 जनवरी से प्री-बोर्ड टेक होम एग्जाम होंगे। यानी पेपर घर से हल करना होगा। सभी तरह के मेले और रैलियों पर भी रोक लगा दी गई है। CM ने ये फैसले भी लिए खेल गतिविधियां 50% कैपेसिटी से जारी रहेंगी। 20 जनवरी से प्री-बोर्ड टेक होम एग्जाम होंगे। यानी क्यूश्चन पेपर घर से हल करना होगा। बड़ी सभाएं और आयोजन प्रतिबंधित रहेंगे। 50% कैपेसिटी के साथ हॉल में कार्यक्रम हो सकेंगे। सभी तरह के धार्मिक और आर्थिक मेलों पर रोक रहेगी। इन पर रोक नहीं धार्मिक स्थल खुले रहेंगे, लेकिन धार्मिक मेले नहीं लगेंगे। मकर संक्रांति पर स्नान पर रोक नहीं। इंदौर कलेक्टर ने रखा सख्ती बढ़ाने का सुझाव क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में सीएम ने कहा- कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमितों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है। इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने सुझाव रखा कि सख्ती बढ़ाने से कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो सकती है। सख्ती नहीं बढ़ाई तो रोजाना 10 हजार केस आएंगे। उज्जैन में सबसे ज्यादा संक्रमण स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक मध्यप्रदेश में कोविड की वीकली पॉजिटिविटी रेट (7 से 13 जनवरी 2022) सबसे ज्यादा उज्जैन की है। जिले वीकली पॉजिटिविटी रेट उज्जैन 36.66% भोपाल 15.10% शहडोल 13.58% ग्वालियर 12.80% जबलपुर 12.71% इंदौर 11.01% सागर 10.04% MP के कोविड स्प्रेडर मंत्री:पॉजिटिव कृषि मंत्री कमल पटेल 2 दिन तक पब्लिक प्रोग्राम्स में घूमे, बच्चों को भी बांट आए कोरोना