तलेन नगर परिषद तलेन द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में वार्ड नंबर 2 को आत्मनिर्भर वार्ड घोषित किया जिसमें वार्ड के रहवासियों द्वारा घर से निकलने वाले गीले कचरे को निपटान करने हेतु मटका खाद विधि द्वारा निपटान किया जाता है एवं सूखे कचरे को नगर परिषद की कचरा गाड़ी में डाल दिया जाता है यह कदम स्वच्छता में बनाए गए नगर की ओर से ब्रांड एंबेसडर अवध नारायण उपाध्याय के द्वारा जन जागरूकता अभियान के तहत किया गया था। उनके द्वारा अन्य वार्ड को भी जल्द आत्मा निर्भर बनाने का हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ।