राजगढ़ | 12-जनवरी-2017 कलेक्टर श्री तरूण कुमार पिथोडे द्वारा माह दिसंबर‘2016 में हुई बस-आटो दुर्घटना में घायलों को आर्थिक सहायतानुदान स्वीकृत किया गया है। उल्लेखनीय है कि 13 दिसंबर‘2016 को सायं 4.30 बजे जिला मुख्यालय में चौखी ढाणी ढाबे के पास राजगढ-ब्यावरा पर बस क्रमांक एमपी 09 एफ.ए. 2067 द्वारा लापरवाही से बस चलाने के कारण ऑटो को टक्कर मार दी जिसमें मौके पर ही औटो में सवार सभी लोगों की मृत्यु हो गई थी तथा बस में सवार 27 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका ईलाज अस्पताल में चल रहा है। सडक दुर्घटना में प्रत्येक घायल को कलेक्टर श्री पिथोडे द्वारा सभी को 7.500-7.500 रूपये की सहायतानुदान स्वीकृत की गई है। इनमें मोनिका पिता प्रदीप साहू निवासी राजगढ, कुसुम पति बालकृष्ण जोशी निवासी राजगढ, मिथलेश पति के.के. श्रीवास्तव निवासी राजगढ, जगदीश पिता दोलजी निवासी राजगढ, दिनेश पिता रंगलाल तंवर निवासी दफ्तरी की बावडी, प्रिया पिता कमल किशोर जाटव निवासी राजगढ, मंजू पति राजकुमार पंचौली निवासी राजगढ, पूजा पिता जगदीश बडोने निवासी राजगढ, रजनी पति बृजकिशोर कोसरवाल निवासी राजगढ, अनिल मेहर पिता ओमप्रकाश निवासी कालीपीठ, जमना प्रसाद पिता रतनसिंह निवासी राजगढ, मनोरमा पति योगेश मेवाडे निवासी राजगढ, रजिया पिता पीरूबक्ष निवासी राजगढ, अंजुकुंवर पति शिवराज निवासी राजगढ, सुमन पति मनोहर सिंह तोमर निवासी राजगढ, रानी पति उमेश चन्द्रावत निवासी राजगढ, पप्पू पिता अमरसिंह निवासी टांडीकला, निर्मला साहू निवासी घूमघाटी राजगढ, सीमा निवासी परायण चौक राजगढ, शशीप्रभा पति नरेश शर्मा निवासी राजगढ, प्रेमसिंह निवासी दफ्तरी की बावडी कलीखेडा, जितेन्द्र निवासी दफ्तरी की बावडी कलीखेडा, मोतीलाल निवासी दफ्तरी की बावडी कलीखेडा, लीलाधर पिता सरदारसिंह निवासी दफ्तरी की बावडी, संगीता पति के.के. दुबे निवासी राजगढ, प्रेमसिंह पिता अमरसिंह निवासी दफ्तरी की बावडी तथा रूगनाथ पिता हीरालाल निवासी राजगढ शामिल हैं। उन्होंने उक्त सभी को निर्देशित किया है कि वे अपने राष्ट्रीकृत बैंक का खाता क्रमांक, बैंक का नाम, बैंक कोड क्रमांक से तत्काल कलेक्ट्रेट कार्यालय की वित्त शाखा कक्ष क्रमांक 118 को अवगत कराएं, ताकि स्वीकृत राशि उनके बैंक खाते में जमा की जा सके।