राजगढ़ - भोपाल। राजगढ़ जिले के चाटू खेड़ा निवासी ओम प्रकाश सोनी बढ़े बिजली बिल को लेकर बिजली दफ्तर पहुंचा लेकिन वहां अफसर ने अभद्रता की। कह दिया कि मुख्यमंत्री ने कई कई पुल और डेम बनवाए हैं, मरना है तो जाकर कहीं भी मर जाओ। इस अभद्रता से नाराज पीड़ित सोनी परिवार के साथ नेवज नदी के पुल पर मरने के लिए जा पहुंचा। मौके पर पहुंचे अफसरों ने उसकी समस्या हल कर अभद्रता करने वाले के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद वह लौट तो आया लेकिन चेतावनी भी दी कि यदि कल तक कार्रवाई न हुई तो वह परिवार के साथ पुल से कूदकर आत्महत्या कर लेगा। यह कहा पीड़ित परिवार ने राजगढ़ नेवज नदी पुल पर पीड़ित ओमप्रकाश सोनी का परिवार आत्महत्या करने के लिए पुल पर बैठ गया था। सोनी का कहना है कि उनको अधिक बिजली के बिल थमाया गए और विद्युत कर्मचारी एसके पांडे ने उनसे अभद्रता करते हुए कहा मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री ने कई जगह नदी पुल डैम बनवाए हैं, जहां जाकर डूब कर मरना है मर जाओ।इसलिए मैं बच्चे और पत्नी के साथ पुल पर आत्महत्या करने के लिए बैठ गया। यह कदम उठाने से पहले पीड़ित परिवार राजगढ़ कलेक्टर कार्यालय भी पहुंचे लेकिन कलेक्टर ने उनसे मुलाकात नहीं की। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने यह कदम उठाया। तहसीलदार और एसडीएम ने दिया आश्वासन तकरीबन आधे घंटे तक पीड़ित परिवार नेवज नदी के पुल पर बैठा रहा। प्रशासन की ओर से मौके पर राजगढ़ तहसीलदार और एसडीएम पहुंचे। प्रशासन की ओर से कल तक उप महाप्रबंधक एसके पांडे पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया । पीड़ित परिवार ने प्रशासन को धमकी देते हुए कहा अगर कल तक कार्रवाई नहीं की गई तो वह पुल से कूदकर आत्महत्या कर लेंगे।
राजगढ़ - बढ़े बिजली बिल और बिजली अफसर की अभद्रता से मरने पर आमादा पीड़ित परिवार । मुख्य मंत्री ने बहुत सारे डेम व पुल बना दिये उसमे जा कर मर जाओ कहना विधुत विभाग के अधिकारी का