तलेन - में मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर श्याम परिवार मंडल तलेन के पावन सानिध्य में संजय कॉलोनी स्थित शिक्षक अवधेश कुमार यादव के स्व निवास पर बाबा खाटू श्याम जी विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया गया जिसमे पावन ज्योत प्रज्वलित कर कीर्तन का शुभारंभ किया जिसमे आकोदिया पधारे भजन गायक दीपक सिसोदिया अलकनंदा दीदी सतीश अग्रवाल बसंत जैन प्रशान्त सोनी नंद किशोर पंवार ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी वही देर रात तक श्रद्धालुओ ने भजनों का आनंद लिया वही इस कीर्तन में खाटू श्याम मन्दिर खुजनेर के गुरु जी गिरिराज शर्मा जी का पावन सनिध्यय प्राप्त हुआ वही इस मौके पर राजू सेन श्याम राठौर अजय भट्टर पंकज अग्रवाल अंकित शर्मा राजू जैन भारत यादव आनंद सिसोदिया दिनेश यादव राकेश बिशेन सहित कई श्याम भक्त उपस्थित थे ।